FAQ About Portals

FAQeNEWSPORTALS.com

अ) न्यूज पोर्टल की कानूनन मान्यता सम्बंधित

  1. न्यूज वेब साईट या न्यूज पोर्टल क्या हैं ?

उत्तर: इन्टरनेट पर प्रकाशित समाचार हेतु वेबसाइट बनाई जाती हैं जिसे न्यूज पोर्टल कहा जाता हैं | यह वेब अख़बार या ऑनलाइन समाचार पत्र है, जिसे या तो एक अकेले प्रकाशन के रूप में या एक मुद्रित आवधिक के ऑनलाइन संस्करण के रूप में प्रकाशित किया जाता हैं।

  1. क्या भारत में संचालित न्यूज वेबसाईट / न्यूज पोर्टल को कानूनन मान्यता हैं?

उत्तर: भारत में वर्तमान में न्यूज पोर्टल / न्यूज वेब साईट को मान्यता हैं , भारत सरकार सहित कई राज्य सरकारों ने मान्यता देकर अधिमान्य पत्रकार बनाना शुरू कर दिया है एवं न्यूज पोर्टल को शासकीय विज्ञापन भी दिया जाने लगा हैं| किन्तु अभी भी पंजीयन की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने से भ्रम की स्थिति जरुर बनती हैं |

  1. यदि हाँ तो किन शर्तों का पालन न्यूज वेबसाईट के पंजीयन हेतु आवश्यक हैं?

 उत्तर : सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वेबसाइटों पर विज्ञापन के लिए एजेंसियों को सूचीबद्ध करने एवं दर तय करने की खातिर दिशानिर्देश और मानदंड तैयार तो किए हैं ताकि सरकार की ऑनलाइन पहुंच को कारगर बनाया जा सके।

क्या हैं शर्तें

  • विज्ञापन उन्हीं को दिया जाएगा जो वेबमीडिया और पोर्टल कम से कम 3 साल से चल रहे हों।
  • ऐसे वेबसाइट और पोर्टल जिनके दर का निर्धारण केंद्र सरकार के DAVP से किया गया हो।
  • वेबमीडिया और पोर्टल राज्य के जनसंपर्क विभाग में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • विज्ञापन मान्यता के आवेदन के लिए वेबसाइट-पोर्टल को अपना रजिस्ट्रेशन सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में कराना होगा।
  • विज्ञापन वितरण के उद्देश्य से वेब माध्यमों को 3 कैटगरी में बांटा जाएगा।
  • सरकारी विज्ञापन उसी वेबसाइट और पोर्टल को दिया जाएगा, जिसके पास हर महीने कम से कम ढाई लाख HIT आते हों।
  • HIT की गणना के लिए पिछले 6 महीने का रिकार्ड देखा जाएगा।
  • इसके लिए भारत में वेबसाइट ट्रैफिक मॉनीटरिंग करने वाली कंपनी के रिकार्ड मान्य होंगे।

 

  1. न्यूज वेबसाईट / न्यूज पोर्टल के पंजीयन की प्रक्रिया क्या हैं ?

उत्तर: फ़िलहाल इसके पंजीयन हेतु सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं स्थानीय जनसंपर्क विभाग से अनुमति प्राप्त करना होती हैं |

  1. क्या डिजिटल मीडिया को स्थान देने हेतु मंत्रालय की कोई विशेष नीति हैं?

उत्तर: हाँ, 1 जुलाई 2017 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया लांच किया हैं , इसी तारतम्य में भारत सरकार मीडिया को भी डिजिटल रूप में स्वीकार कर रही हैं | और जल्द ही इसके पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं |

  1. क्या RNI से पोर्टल की संबंद्धता हैं?’

उत्तर: नहीं, भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय  (Registrar of Newspapers of India) भारत सरकार द्वारा भारत में समाचार पत्र, पत्रिका आदि के पंजीयन हेतु विभाग बनाया गया हैं, इसका डिजिटल मीडिया से कोई सम्बन्ध नहीं हैं |

  1. क्या पोर्टल संचालित करने के लिए अख़बार का टाइटल लेना आवश्यक हैं?

उत्तर: नहीं, आर एन आई केवल अख़बार या पत्र-पत्रिका प्रकाशन की अनुमति देता हैं, उसका डिजिटल मीडिया या वेब पोर्टल से कोई सम्बन्ध नहीं हैं |

ब) न्यूज पोर्टल्स से कमाई सम्बंधित

  1. न्यूज पोर्टल से कैसे पैसे कमायें जा सकते हैं?

उत्तर : वेब पोर्टल से कमाने के सैकड़ों रास्ते हैं, यक़ीनन यदि आप मेहनत से काम करते है तो निश्चित ही सफलता आपके पास होगी

नीचे डी गई लिंक से और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |  http://enewsportals.com/?p=257

  1. क्या न्यूज पोर्टल से कमाई का तरीका वैध हैं?

उत्तर: जी हाँ , विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल, न्यूज ब्लाग / वेबसाईट/ पोर्टल्स पर विज्ञापन देता हैं |

  1. गूगल कितने समय बाद विज्ञापन देता हैं?

उत्तर: गूगल के विज्ञापन देने की शर्ते हैं वैसे किसी भी न्यूज पोर्टल की उम्र छह माह बीतने के बाद, हिट्स होने पर विज्ञापन देता हैं |

  1. गूगल से विज्ञापन लेने की क्या शर्त है?

उत्तर: अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक देखें :

https://support.google.com/adsense/answer/6242051?hl=hi

https://support.google.com/analytics/answer/3450482?hl=hi

  1. गूगल के अतिरिक्त कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं?

उत्तर: कमीशन जक्शन , निजी विज्ञापन सहित कई तरीके हैं, लिंक देखें : |  http://enewsportals.com/?p=257

स) न्यूज पोर्टल बनवाने सम्बंधित

  1. न्यूज पोर्टल कैसे बनवाएं?

उत्तर : enewsportals.com, मध्यभारत की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी SANS Technologies का प्रोडक्ट हैं | हम न्यूज पोर्टल बनाने में भारत की अग्रणी कंपनी में शुमार हैं | आप हमसे न्यूज पोर्टल बनवा सकते हैं |

  1. न्यूज पोर्टल बनवाने में कितना खर्च आएगा?

उत्तर: न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए खर्च की जानकारी के लिए निम्न लिंक देखें- http://enewsportals.com/?page_id=89

  1. पोर्टल बनवाने की क्या प्रक्रिया हैं?

उत्तर: संस्थान द्वारा केवायसी (KYC) प्रक्रिया के तहत पहले KYC होने के बाद Account Section से ५०% अग्रिम भुगतान के बाद पोर्टल बनना शुरू होगा|

  1. डोमेन किसके नाम पर होगा?

उत्तर: जिनके सज्जन के केवायसी (KYC) पूरा होगा उनके ही नाम पर डोमेन बुक होगा |

  1. क्या पोर्टल बनवाने के दिए जाने वाली धनराशी पर टेक्स लगेगा?

उत्तर: जी हैं | जीएसटी सहित तमाम भारत में लगने वाले कर लगते हैं |

  1. क्या पोर्टल बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता हैं?

उत्तर : आधार कार्ड एवं एक छाया चित्र

द) न्यूज पोर्टल संचालन सम्बंधित

  1. न्यूज पोर्टल को कैसे संचालित करना हैं?

उत्तर: न्यूज पोर्टल संचालन हेतु SANS Technologies पूर्ण रूप से प्रशिक्षण देगी, प्रशिक्षण ऑफलाईन व ऑनलाईन वीडियों के माध्यम से भी दिया जाता हैं|

  1. हम खबर कैसे पोर्टल पर लगा सकते हैं?

उत्तर: पोर्टल पर खबर लगाने ले लिए यह वीडियों की लिंक देखें ; न्यूज पोर्टल में खबर कैसे पोस्ट करें,उसकी जानकारी इस विडीयों में दी गई है…https://www.youtube.com/watch?v=sFwMYAqZ2Cw&feature=youtu.be

  1. विज्ञापन कैसे लगा सकते हैं?

उत्तर: न्यूज पोर्टल में विज्ञापन कैसे पोस्ट करें,उसकी जानकारी इस वीडियों में दी गई है l लिंक देखें https://www.youtube.com/watch?v=V1P3TJlP_a0&feature=youtu.be

  1. हमारे पोर्टल के संवाददाताओं की क्या अलग से यूजर आई डी बनाई जा सकती हैं?

उत्तर: जी हाँ, जितने संवाददाताओं हैं उन्हे contributor बना कर अलग से यूजर आई डी बनाई जा सकती हैं|

  1. संवाददाताओं की अलग से यूजर आई डी कैसे बनाई जा सकती हैं?

उत्तर: जितने संवाददाताओं हैं उन्हे contributor बना कर अलग से यूजर आई डी बनाई जा सकती हैं|

  1. पोर्टल में अतिरिक्त पेज कैसे जोड़ सकते हैं?

उत्तर: एडमिन लॉग इन करने के बाद पोस्ट में Add new Page का आप्शन हैं, वहां से नया पेज जोड़ा जा सकता हैं|

  1. पोर्टल में केटेगरी कैसे जोड़ सकते हैं?

उत्तर: एडमिन लॉग इन करने के बाद पोस्ट में Categories का आप्शन हैं, वहां से New Category जोड़ी जा सकता हैं|

  1. पोर्टल में कान्टेक्ट या फीडबेक फार्म के माध्यम से प्रविष्ट जानकारी कैसे देख सकते हैं?

उत्तर: एडमिन लॉग इन करने के बाद मेन्यु में WP Dev Art का आप्शन हैं, वहां से फीडबेक आदि में भरी जानकारी देखी जा सकती हैं|

  1. पोर्टल पर विजिटर या हिट्स कितनी हुई है इसकी जानकारी कैसे मिलेगी?

उत्तर: एडमिन लॉग इन करने के बाद मेन्यु में Visitor Traffic का आप्शन हैं, वहां से hits आदि जानकारी देखी जा सकती हैं|

  1. पोर्टल पर फोटो कैसे लगा सकते हैं?

उत्तर: एडमिन लॉग इन करने के बाद मेन्यु में Add Media का आप्शन हैं, वहां से photo/video आदि add किये जा सकते हैं| या पोस्ट में Add Media से फोटो या वीडियों जोड़े जा सकते हैं |

  1. खबर में फार्मेटिंग कैसे की जा सकती हैं?

उत्तर: ऐड पोस्ट में Visual Editor के माध्यम से |

  1. पोर्टल में टीम कैसे जोड़ी जा सकती हैं?

उत्तर: सभी के रोल के हिसाब से सभी की आई डी बनाई जा सकती हैं|

  1. पोर्टल की पहुँच कैसे बड़ाई जा सकती हैं?

उत्तर: खबरों कों ज्यादा से ज्यादा शेयर करने से , सर्च इंजिन आप्टिमाईजेशन (SEO) के द्वारा भी पोर्टल की Reach बड़ाई जा सकती हैं|

  1. पोर्टल का प्रेस कार्ड जारी किया जा सकता हैं क्या?

उत्तर: जी हाँ, पर उस कार्ड पर वेब पत्रकार लिखना चाहिए |

  1. बेहतर अलेक्सा रैंक कैसे पाएं??

उत्तर: बेहतर एलेक्सा रेंक के लिए सर्च इंजिन आप्टिमाईजेशन (SEO) सही तरीका हैं |

  1. विज्ञापन दर क्या होगी ?

उत्तर; पोर्टल पर विज्ञापन की दर पोर्टल संचालक द्वारा तय की जा सकती हैं |

  1. न्यूज पोर्टल का बैंक में खाता कैसे खुलेगा ?

उत्तर; न्यूज पोर्टल का बैंक खाता खुलवाने के लिए स्थानीय नगर परिषद् / नगर निगम से गुमास्ता का लायसेंस बनवा कर प्रोपराईटर फर्म बनाकर या पार्टनरशिप फर्म बना कर बैंक की प्रक्रिया द्वारा आसानी से खाता खुलवाया जा सकता हैं|

इनके अतिरिक्त यदि आपका कोई अन्य प्रश्न हो तब उसे हमें लिख भेजें enewsportals.com@gmail.com पर

Contact: Er. Arpan Jain  (M) 09893877455 (W) www.arpanjain.com

SANS Technologies is a professional News Portal development company and provides excellent news portal development services, implementing new and advanced features. Our professional team of web developers is enthusiastic and energetic in creating variant website components. We provide 360 Degree Consultation regarding news portals, legal’s and all.